फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की 'ट्यूबलाइट' चूर-चूर, नौंवे दिन कमाई हुई मामूली

Sun, 02 Jul 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट फिल्म का सीन
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को अब उनके फैंस ने भी खारिज कर दिया है। उनके स्टारडम के बल पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा तो छू लिया लेकिन लगता है इसके आगे बढ़ने में फिल्म को बहुत मुश्किल होने वाली है। इस बात की गवाही फिल्म के दूसरे शुक्रवार के आंकड़े दे रहे हैं। पहले दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ अपने नाम किए थे वहीं नौवें दिन फिल्म की कमाई महज 3 करोड़ रही।
विज्ञापन


फिल्म के साथ-साथ सलमान के अरमां भी चकनाचूर हो गए हैं। 'ट्यूबलाइट' सलमान खान की पिछले कुछ सालों में सबसे कमजोर फिल्म बन गई है। फिल्म को तीन दिन की लंबी छुट्टी मिली थी इसके बावजूद फिल्म की कमाई केवल 83.86 करोड़ रही। शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म ईद की छुट्टी का भी सही तरह से लाभ नहीं उठा पाई। ये सलमान की अब तक की सबसे फीकी ईद साबित हुई है। तीन दिनों में 100 करोड़ पार कर जाने वाली सलमान की फिल्मों के आगे ये फिल्म रेंग-रेंग के ये आंकड़ा छू पाई। नौ दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई तकरीबन 109.86 करोड़ हो गया है।

फिल्म की इस खराब परफॉर्मेंस का कारण फिल्म रिव्यूज के अलावा माउथ पब्लिसिटी भी है। लोगों को इस फिल्म में सलमान की वो झलक नहीं दिखी जो उन्हें 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' में दिखी थी। फिल्म को इतने कम दर्शक नसीब हो रहे हैं कि देशभर में कई थियेटर्स ने फिल्म के शोज कम कर दिए हैं। थियेटर मालिकों का कहना है कि लोग 'ट्यूबलाइट' को ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं जिसके कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ रहा है। फिल्म की स्क्रीन्स भी कम की गई हैं। वहीं 'ट्यूबलाइट' के टिकट प्राइस में भी भारी कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें