अक्षय कुमार इस वक्त कई बायोपिक और रियल लाइफ इवेंट्स पर फिल्म कर रहे हैं। इसी में से एक है फिल्म 'गोल्ड' जिसकी शूटिंग इंग्लैंड में शुरू हो चुकी है। अक्षय ने फिल्म के पहले दिन के शूट से एक तस्वीर शेयर की है जिससे फिल्म में उनके लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अक्षय की ये फिल्म साल 1948 लंदन ओलंपिक्स पर आधारित है। फिल्म की कहानी भारत के हॉकी में पहले गोल्ड मेडल जितने के इर्द-गिर्द बुनी गई है। उनके अलावा मौनी रॉय, कुणाल कपूर और अमित साध भी फिल्म का हिस्सा हैं। मौनी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। खबरें थीं कि वो सलमान के साथ डेब्यू करेंगी लेकिन इस फिल्म में उनके नाम फाइनल होने के बाद अब इन खबरों पर विराम लग गया है।
'गोल्ड' को रीमा काटगी ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले 'तलाश' जैसी फिल्में बना चुकी हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सन एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस कर रही है।
Set out on a brand new journey, aiming for nothing less than #GOLD! Day 1 of Gold, need your love and best wishes as always :) pic.twitter.com/TiOhw9P3YV
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 1, 2017
अक्षय की जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' रिलीज होने वाली है। स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री मेकर ने इस फिल्म पर उनकी डाक्यूमेंट्री से कहानी और डायलॉग्स चुराने का आरोप लगाया था।