फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन की नैय्या पार लगाएंगे सलमान

Tue, 11 Jun 2013 11:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही साजिद खान ने अपनी फिल्म से जैकलीन को आउट कर दिया हो। लेकिन सलमान खान ने जैकलीन के कॅरियर को संवारने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


जी हां, जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' में जैकलीन को काम करने का मौका मिलेगा।

कई हीरोइनों के नाम पर सोच विचार करने के बाद 'किक' में सलमान खान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीज को साइन किया गया है।

फिल्म की शूटिंग 24 जुलाई से शुरू हो जायेगी। यह जानकारी फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर चेतन भगत ने दी है।

हालांकि वह अभी भी इसकी स्क्रिप्ट फाइनल करने में जुटे हैं। उम्मीद है कि चेतन जल्द ही इसकी स्क्रिप्ट फाइनल कर लेंगे। फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियावाला करने वाले हैं।

साजिद खान और नाडियावाला के रिश्ते भी अब पहले की तरह आम नहीं रहे।

खबर तो यह भी है कि जैकलीन को साजिद नाडियावाला ने इसलिए कास्ट किया है, क्योंकि वे साजिद खान से नाराज हैं और वे जैकलीन की मदद करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें