फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर जापानी बोलते दिखेंगे सलमान

Mon, 04 Mar 2013 05:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान अब पर्दे पर जापानी भाषा में बोलते नजर आएंगे। दरअसल उनकी सुपर-डुपर हिट फिल्म 'एक था टाइगर' जापानी भाषा में डब करके जापान में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को सात मार्च से जापान की राजधानी टोक्यो सहित अन्य शहरों में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


कबीर खान निर्देशित फिल्म 'एक था टाइगर' टोक्यो में सात मार्च को प्रदर्शित की जाएगी। कबीर का कहना है कि वह सलमान खान को जापानी बोलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान-कैटरीना अभिनीत फिल्म भारत में पिछले साल 15 अगस्त को प्रदर्शित की गई थी। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की थी।

कबीर खान ने ट्विटर पर लिखा, "एक था टाइगर' के प्रदर्शन के लिए टोक्यो रवाना हो रहा हूं। पर्दे पर सलमान को जापानी बोलते देखने का बेसब्री से इंतजार है।" उन्होंने आगे लिखा, "एक था टाइगर' का प्रदर्शन पूरे जापान में किया जाएगा। मैं फिल्म के प्रचार और लोगों के साक्षात्कार के लिए ओसाका, क्योटो और टोक्यो का दौरा करूंगा।" कबीर खान इसके पहले 'न्यूयॉर्क' और 'काबुल एक्सप्रेस' जैसी फिल्में बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें