फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फैमिली मैन' मेकर्स राज एंड डीके के अगले प्रोजेक्ट में सलमान खान की एंट्री? निभाएंगे सुपरहीरो का किरदार

Thu, 05 Mar 2026 06:20 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Upcoming Movies: फिल्म निर्माता राज एंड डीके की आगामी फिल्म में सलमान खान नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में सलमान एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे। जानिए फिल्म किस पर आधारित है।
विज्ञापन
सलमान खान-राज एंड डीके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द फैमिली मैन', 'फर्जी' और 'गन्स एंड गुलाब' जैसी लोकप्रिय सीरीज के लिए मशहूर निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके अपनी एक सुपरहीरो फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसमें सुपरहीरो की भूमिका सलमान खान निभाएंगे।

विज्ञापन

किस पर आधारित होगी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार, सलमान खान पिछले कुछ महीनों से निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके के साथ किसी फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। यह एक खास सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म हो सकती है, जो हॉलीवुड फिल्म 'हैनकॉक' (विल स्मिथ वाली) से मिलती-जुलती होगी।

क्या सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे सलमान?
राज एंड डीके की इस फिल्म में सलमान एक ऐसे सुपरहीरो का रोल करेंगे, जो दुनिया को बार-बार बचाते-बचाते थक चुका है। वह अब रिटायर होना चाहता है और अपना सुपरहीरो का कपड़ा उतारना चाहता है। लेकिन मुश्किल हालात उसे बार-बार एक्शन में खींच लाते हैं और आखिर में वह एक बड़े मुकाबले में फंस जाता है। फिल्म में कॉमेडी और सुपरहीरो वाले मजेदार अंदाज के साथ भरपूर एक्शन होगा।
विज्ञापन

सलमान को पसंद है फिल्म का आइडिया
सलमान निर्देशक राज एंड डीके की इस फिल्म के आइडिया से बेहद खुश हैं। वे स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं और चाहते हैं कि फिल्म बहुत ज्यादा महंगी न बने। उन्होंने निर्देशकों से कहा है कि बजट को ध्यान में रखकर कहानी लिखें, कोई बहुत बड़े VFX वाली फिल्म नहीं बनानी है। फिल्म की पूरी कहानी अप्रैल 2026 में सुनाई जाएगी। अगर सब ठीक रहा तो नवंबर 2026 से शूटिंग शुरू हो सकती है। इस फिल्म का प्रोडक्शन मिथ्री मूवी मेकर्स और रील लाइफ एंटरटेनमेंट मिलकर करेंगे। यह सलमान का राज-डीके के साथ पहला प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले सलमान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुए शाहरुख खान और आमिर, गौरी और बेटी सुहाना ने दिए पोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें