फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूलिया के घरवालों से मिलने चले सलमान, जल्द कर सकते हैं शादी का फैसला?

Mon, 11 Jul 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
सलमान खान की लव लाइफ एकदम सही ट्रैक पर जा रही है। सलमान की शादी के इंतजार में बैठे फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। सलमान खान ने तय किया है कि वो लूलिया के घरवालों से जल्द ही मिलेंगे। अब जल्द मिलने का कारण तो हम सभी जानते हैं। लगता है कि अब यह रिश्ता पक्का होकर ही रहेगा।
विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक सलमान खान ने लूलिया के घरवालों के लिए सुल्तान की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। यह स्क्रीनिंग कहीं और नहीं बल्कि सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पर होगी। खबर यह भी है कि इस स्क्रीनिंग को खुद लूलिया होस्ट करेंगी। आपको बता दें कि यह पहली बार होगा जब सलमान खान इस रोमानियाई सुंदरी के घरवालों से मिलेंगे।

लूलिया को साइकिल पर घुमा चुके हैं सलमान

- फोटो : bollywoodLife
इससे पहले लूलिया सलमान खान की सुल्तान में की एक्टिंग की काफी मुरीद दिखीं। बॉलीवुड लाइफ की ही एक खबर के मुताबिक अभी कुछ दिनों पहले लूलिया सलमान खान के घरवालों के साथ उनके गैलेक्सी अपॉर्टमेंट वाले घर में रुकीं थी।

यही नहीं सलमान ने लूलिया के साथ मोर्निंग में रोमांटिक स्टाइल में साइलिंग भी की। खबर के मुताबिक फिल्म की स्क्रीनिंग इसी महीने के अंत तक हो सकती है। आपको बता दें कि सलमान जल्द ही कबीर खान की अगली फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग स्टार्ट करने वाले हैं।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर खूब दौड़ रही है सुल्तान

- फोटो : फोटो- ट्विटर
फिलहाल लूलिया काफी एक्साइटेड हैं सलमान खान की फिल्म सुल्तान को अपने परिवार वालों के साथ देखने के लिए, वहीं सलमान भी काफी खुश होंगे, क्योंकि वो पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों से मिलने जा रहे हैं। सलमान-लूलिया के फैन्स को तो बस अच्छी वाली खबर का इंतजार है। हो भी क्यों न, यह दोनों कपल पिछले काफी समय अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में जो हैं। 

आपको बता दें कि सलमान की फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें