बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स प्रेस कॉन्फ्रेंस 2023 में नजर आए हैं। जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से लेकर जान से मारने की धमकियों तक कई मुद्दों पर रिएक्ट किया है। तो वहीं हालही में 68th फिल्फेयर अवार्ड की मुंबई में हुईं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान ने ओटीटी के बोल्ड कंटेंट के बारें में अपनी नाराजी जाहिर की है।
हम 5 इतनी आसानी से जगह छोड़ने वाले नहीं
उन्होंने आगे कहा कि हमारी फिल्मों और टेलीविजन में सेंसरशिप है, तो यहां क्यों नहीं। अब हमें अच्छा कंटेंट बनाने की आवश्यकता है। सलमान से जब पूछा गया कि नई पीढ़ी के कलाकारों के बारे में वह क्या सोचते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वे सभी मेहनती हैं। लेकिन हम पांचों मैं, शाह रुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन इंडस्ट्री में अपनी जगह को इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उनके (नई पीढ़ी के कलाकार) पैसों पर दांव लगाएंगे। हम उन्हें थका देंगे। हम लोगों की पिक्चरें चलती हैं, तो हम अपनी कीमत बढ़ा देते हैं। वे इसके चक्कर में अपनी कीमत बढ़ा देते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका अब जॉन सीना संग करेंगी एक्शन, 'सिटाडेल' की रिलीज से पहले ही हाथ लगा नया प्रोजेक्ट