फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को मिलेगी 3 करोड़ की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर सलमान खान गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उन्हें 3 करोड़ का एक गिफ्ट मिलेगा।
विज्ञापन


साजिद नाडियावाला जिन्होंने फिल्म 'किक' से अपने निर्देशन की शुरुआत की है, वह फिल्म की सफलता से आजकल चाँद पर है। इसी के चलते उन्होंने अब इस फिल्म की सफलता की ख़ुशी में सलमान को रोल्स रॉयस गिफ्ट में देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


एक सूत्र के अनुसार, "सलमान और साजिद एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। वहीं साजिद उनकी इस फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। खासकर ये उनके लिए और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फिल्म उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। इसी के चलते फिल्म निर्माता ने सलमान खान को सरप्राइज के तौर पर एक कार गिफ्ट देने का मन बनाया है। वह अब उन्हें तीन करोड़ की रोल्स रॉयस गिफ्ट में देंगे।
विज्ञापन


सूत्र का आगे कहना है कि साजिद की तरफ से यह सलमान को धन्यवाद कहने का तरीका है, जिसमें वह सलमान की तारीफ़ करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें