अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर बनवारीलाल गुज्जर को मुंबई की एक अदालत ने सोमवार (15 जुलाई) को जमानत दे दी। उन्हें पिछले महीने अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों के बारे में दावे करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।