सुपरस्टार सलमान खान ने आजकल की हीरोइनों पर तंज कसते हुए ऐसी बात कही है जिससे उन्हें मिर्ची लग सकती है। सलमान ने कहा है कि आज की हीरोइनों को बीते जमाने की हीरोइनों से सीखने की जरूरत है कि अपने प्रतिद्वंद्वी और को-स्टार्स से कैसे दोस्ती निभाई जाती है।
ये भी पढें - अर्पिता ने पोस्ट की सलमान की जवानी की फोटो, साथ में बच्चा कौन है ?
जब कुंवारी माधुरी दीक्षित से डायरेक्टर ने साइन करवाया 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज'
सलमान की इस बात से लग जाएगी आजकल की हीरोइनों को मिर्ची
सलमान खान
आजकल की हीरोइनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े और विवाद की खबरें काफी आम हैं। कई बार तो ये हीरोइनें बातचीत करना तक बंद कर देती हैं। सलमान भी इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं। दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में सलमान ने कई ऐसे केस देखे जिनमें हीरोइनों ने आपस में बातचीत तक बंद कर दी।
आज की हीरोइनों में नहीं है ये गुण: सलमान खान
आशा पारेख के साथ सलमान खान
शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए सलमान ने बीते जमाने की हीरोइन आशा पारेख की ऑटोबायोग्राफी के लॉन्च पर कहा, ' वहीदा रहमान आंटी और हम लोग एक ही कंपाउंड में रहते हैं। हेलेन अंटी और वो काफी करीब हैं। आजकल की हीरोइनों को भी इनसे ये बात सीखनी चाहिए। सायरा आंटी से लेकर आशा आंटी, शम्मी आंटी और साधना आंटी..ये सब एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। ये एक ऐसी चीज है जो आपको बहुत ही कम देखने को मिलती है। मुझे लगता है कि उस जनरेशन का सबसे बेहतरीन गुण था और आज हमारे पास उसी गुण उसी क्वालिटी की कमी है।'
ये भी पढें - शराब के नशे में टाइगर को 'खूबसूरत महिला' कह गए रामगोपाल वर्मा, फिर मांगी माफी
'कंगाल' होने की खबरों पर भड़कीं किम शर्मा, कहा, 'शर्म आनी चाहिए'
आशा पारेख के साथ सलमान का है खास रिश्ता
आशा पारेख के साथ सलमान खान
इस मौके पर सलमान ने आशा पारेख के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बताया और कहा कि उस जनरेशन की हीरोइनों ने प्रोफेशनल और पर्सनल लेवल पर बहुत ही साफ छवि वाली जिंदगी जी है और इसके वो मुरीद हैं।
आशा पारेख की ऑटो-बायोग्राफी लॉन्च पर सलमान ने बिखेरे जलवे
सलमान खान
फिल्म की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ और चाइना की हीरोइन जू जू भी हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म 227 करोड़ की कमाई करके खूब सुर्खियां बटोर रही है।
ये भी पढें - धर्मेंद्र को बिना बताए डायरेक्टर ने बना डाली अडल्ट मूवी, सीन देख सनी के उड़ गए थे होश
शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?