सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग ऑस्ट्रिया में शुरू हो गई है। सलमान के फैंस ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
तस्वीर में सलमान फिल्म के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने जीन्स के साथ ब्लैक लेदर की जैकेट पहनी हुई है। ऑस्ट्रिया अपनी खूबसूरत लोकेशन्स के लिए मशहूर है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म में यहां जबरदस्त एक्शन सीन शूट किए जाएंगे।
'टाइगर जिंदा है' 2012 में आई सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ और परेश रावल मुख्य किरदार में दिखेंगे।