सलमान खान ने पहले तो अपने आप को वर्जिन कहकर सबको हैरत में डाल दिया और अब उन्होंने खुद को शादीशुदा और बाल-बच्चेदार बताकर सबको हैरान कर दिया है।
एक कार की लांचिग के मौके पर पंहुचे सलमान ने पत्रकारों के जवाबों का बेहद ही चुटीले अंदाज में जवाब दिया। जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी तो शादी हो चुकी है।
वह बोले मेरी तो शादी हो चुकी है आपको नहीं पता मेरे दो बच्चे भी हैं। मैं उनको इस कार में घुमाउंगा। अब भले ही सलमान ने ये बात मजाक में कही हो लेकिन ये उनके ही एक स्टेटमेंट के बिल्कुल उलट है।
आपको याद होगा कि 'कॉफी विद करण' में सलमान खान ने सबको ये कहकर चौंका दिया था कि उन्होंने किसी महिला से आजतक शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं।
और अब इतनी जल्दी सलमान ने ये भी कह दिया कि उनकी शादी हो चुकी है और बच्चे भी हैं।