फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की दबंग 3 ने पहले दिन की इतने करोड़ रुपये की कमाई, हाउसफुल 4 को दी मात

Sat, 21 Dec 2019 01:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dabangg 3 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

20 दिसंबर को सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर स्टारर फिल्म दबंग 3 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म रिलीज के साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नागरिकता कानून विरोध का असर देखने को मिल सकता है। वहीं अलग अलग आंकड़े भी फिल्म  के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन को लेकर सामने आ रहे थे लेकिन अब आधिकारिक तौर पर दबंग 3 के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

विज्ञापन


दबंग सीरीज की तीसरी कड़ी यानी दबंग 3 ने पहले दिन कुल 24.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। बता दे कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर की रिलीज के बाद से ये अभी तक की सबसे बड़ी फर्स्ट डे ओपनिंग फिल्म है। वहीं दबंग 3 का कलेक्शन हाउसफुल 4 के पहले दिन के कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

बता दें कि फिल्म दबंग 3 में सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म इस बार फ्लैशबैक में जाती है, जहां पर होती है महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर की एंट्री। सलमान फिल्म में सई के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दबंग 4 को लेकर भी खुलासा कर दिया था। सलमान ने कहा था कि दबंग 4 की स्क्रिप्ट भी उनके पास तैयार है। वैसे बता दें कि सलमान खान दबंग 3 के बाद अब 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। फिल्म वांटेड का सीक्वल है। फिल्म का एक क्लिप सलमान खान ने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन


 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें