फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले आम गालियों के बाद कपिल शर्मा ने करवाई FIR, पत्रकार और EX-मैनेजर्स पर लगाए ऐसे आरोप

Sat, 07 Apr 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7

अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे कपिल शर्मा आए दिन नए विवाद में फंस जाते हैं। शुक्रवार शाम से वो मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। मगर अपनी कॉमेडी या एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि गालियों के लिए, सलमान खान के काला हिरण मामले पर मीडिया के लिए भद्दी गालियों से भरे ट्वीट्स करने वाले कपिल ने अब एक पत्रकार और अपनी दो एक्स मैनेजर पर FIR दर्ज करवाया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7

कपिल का आरोप है कि पत्रकार विक्की लालवानी ने उनसे 25 लाख रुपये मांगे थे और रुपये न देने की स्थिति में डिजिटल मीडिया में बदनाम करने की धमकी दी थी। कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर नीती और प्रीति पर भी 25 लाख रुपये की चपत लगाने का आरोप लगाया है। देखिए कपिल के द्वारा उठाया कानूनी कदम, जो उन्होंने ट्विटर पर भी पोस्ट की...
 




 

 

विज्ञापन

3 of 7
अपने पूरे ट्विटर विवाद के बाद कपिल शर्मा ने मामले से खुद ही पर्दा उठाया था। उन्होंने एक पत्रकार पर आरोप लगाया था कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 25 लाख रुपए न देने पर ब्लैकमेल करते हुए इमेज खराब करने की धमकी देने का आरोप भी कपिल ने लगाया और इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई।
 

 

4 of 7
दूसरी ओर जिस पत्रकार के खिलाफ कपिल ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है वो भी सामने आ चुके हैं। पत्रकार विक्की लालवानी ने कपिल पर भद्दी गालियां देने, फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। लालवानी का आरोप है कि कपिल शर्मा अपने खिलाफ आ रही खबरों से अपसेट थे। मैं तो अपना काम कर रहा था। कपिल ने मुझे फोन कर गलत भाषा का प्रयोग किया और मेरी बेटी के बारे में अपशब्द कहे। 
 

 
विज्ञापन

5 of 7
इसके पहले कपिल ने जो भद्दे ट्वीट किए थे, वो यहां देखिए
विज्ञापन

6 of 7
फिर उन्होंने ये बोलते हुए कि मेरा एकाउंट हैक हो गया था अपने फैंस से इस तरह माफी मांगी। मगर कुछ ही देर में उसे भी डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपिल ने इस बारे में आज फिर ट्वीट किया,'मैंने जो भी लिखा था, अपने दिल से लिखा था। मेरी टीम ने ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए थे, लेकिन मैं इस बिकाऊ रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं। वह महज कुछ रुपयों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशर्म।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें