इस समय लगभग पूरा बॉलीवुड आइफा अवॉर्ड 2017 का हिस्सा बनने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचा हुआ है। इस मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया। दरअसल सलमान खान ने आइफा में गाना गाया है।
जैसे ही सलमान खान ने स्टेज पर 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना गाया सभी दर्शक चौंक गए। हाल ही में रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर सलमान खान का गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है। रितेश देशमुख के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
साथ ही सलमान खान को गाना गाते हुए देखना तो उनके सभी फैंस चाहते हैं। इससे पहले सलमान खान ने कैटरीना कैफ के लिए 'हैप्पी बर्थडे' गाना गाया। 16 जुलाई को कैटरीना का जन्मदिन है और कैटरीना अपने बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में सलमान खान ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक बर्थडे सॉन्ग गा कर कैटरीना को सप्राइज कर दिया।
Here you go @BeingSalmanKhan singing .. #IIFAAwards2017 pic.twitter.com/Y7CXgCPXnK
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 16, 2017
نجوم بوليوود يغنون ل #كاترينا_كيف بمناسبة عيد ميلادها في المؤتمر الصحفي لحفل ايفا اليوم 😍❤❤ . #salmankhan #katrinakaif #shahidkapoor #aliabhatt #varundhawan #kritisanon #sushantsinghrajput #iifa2017 . #Deepi
A post shared by Hindi LOvers (@hindiilovers) on Jul 13, 2017 at 5:33pm PDT