छोटे बाल और दाढ़ी में दिखे सलमान
फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर जब सलमान खान पहुंचे, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। वहां आमिर खान भी मौजूद थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के नए लुक की हुई। सलमान खान इस इवेंट में छोटे बाल और हल्की ट्रिम की हुई दाढ़ी में नजर आए। इस नए लुक में वे बेहद फिट और हैंडसम लग रहे हैं। जैसे ही इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आए, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई है।
फैंस की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर सलमान के लुक को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। सलमान के नए लुक को देखकर फैंस हैरान और उत्सुक दोनों हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान और आमिर एक साथ', एक यूजर ने पूछा, 'क्या ये सच में सलमान खान हैं?' एक यूजर ने लिखा, 'यह बदलाव शानदार है', एक यूजर ने लिखा, 'अगर यह उनकी अगली फिल्म का लुक है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी', वहीं कई यूजर्स ने पूछा कि क्या सलमान का यह नया लुक निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC63' के लिए हैं? एक यूजर ने लिखा, आमिर खान खुद भी सलमान की शानदार फिटनेस और सिक्स-पैक देखकर दंग रह गए।'