कृति ने बड़ी बहन की तरह किया रश्मिका का बचाव
सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ के बीच से निकलने में शाहिद कपूर को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, कृति सेनन ने समझदारी दिखाते हुए रश्मिका मंदाना को कसकर पकड़ा हुआ है और वह उन्हें भीड़ के धक्कों से बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालती नजर आईं।
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
'कॉकटेल 2' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। कहानी एक लव ट्रायंगल पर आधारित है, जहां शाहिद कपूर को दो लड़कियों में से किसी एक को चुनना है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने किया याद, भगवान राम के रूप में तस्वीर की शेयर; लिखी खास बात