फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: ‘आई लव यू बाबा…’, सलमान खान ने लुटाया संजय दत्त पर प्यार; गले लगते हुए भावुक तस्वीर की साझा

Sat, 01 Aug 2026 08:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Share Photo With Sanjay Dutt: बॉलीवुड में सलमान खान को यारों का यार कहा जाता है। संजय दत्त के साथ भी उनकी गहरी दोस्ती है। शुक्रवार देर रात सलमान खान ने संजय दत्त के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। 

विज्ञापन
सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती बहुत गहरी और पुरानी है। संजय दत्त के स्टाइल के सलमान खान भी दीवाने हैं। संजय दत्त के नाम एक इमोशनल पोस्ट सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह संजय दत्त के गले लग रहे हैं। 

संजू बाबा के लिए पोस्ट में सलमान खान ने क्या लिखा? 

विज्ञापन

अपनी पोस्ट में सलमान खान संजय दत्त के लिए प्यार भरा मैसेज लिखते हैं। वह लिखते हैं, ‘बाबा, हमेशा के लिए बाबा है। बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हैं। हम सब के बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों के बाबा हैं। मेरे बड़े भाई संजय दत्त को अल्लाह, भगवान और जीसस खुश रखें। आई लव यू बाबा।’
 


सलमान और संजय के लुक पर भी गया फैंस का ध्यान 
सोशल मीडिया पर जब फैंस ने सलमान खान और संजय दत्त की गले लगते हुए तस्वीर देखी तो उन्हें दोनों एक्टर्स का लुक पसंद आया। फोटो में सलमान टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे, अपने नई हेयरस्टाइल को कैप से उन्होंने कवर किया था। वहीं संजय भी सिंपल शर्ट और जींस में थे। दोनों के चेहरे गले लगने की वजह से फोटो में छिपे थे। लेकिन दोनों के बीच का प्यार और अपनापन साफ झलक रहा था।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें