फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है सलमान खान के लिए सुख का पल? एक्टर ने फोटो पोस्ट कर किया खुलासा; हैरान रह गए फैंस

Sun, 03 May 2026 07:44 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: एक्टर सलमान खाान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' और रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में कैमियो करने के चलते सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक्स पर एक फोटो शेयर की, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए। 

विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खाान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के चलते चर्चाओं में हैं। इस बीच वे हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की फिल्म में कैमियो करते नजर आए थे। अब हाल ही में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो काफी ‘चिल’ अंदाज में नजर आए। 

विज्ञापन


सलमान ने पोस्ट कर किया खुलासा
दरअसल, एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर फोटो शेयर की, जिसमें वो अपने डॉगी को ‘हग’ करके सोते हुए नजर आए। इस फोटो में एक्टर काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘ये है सुख।’

फैंस रह गए हैरान
फोटो सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी। कई यूजर्स ने पोस्ट की तारीफ की, तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी अगली फिल्म को लेकर अपडेट मांगे। 

फिल्म 'राजा शिवाजी' में जीवा माहाला की भूमिका में सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सलमान ने राजा शिवाजी में किया कैमियो
बता दें कि सलमान खान हाल ही में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में कैमियो रोल में नजर आए थे। सलमान को फिल्म में देखकर फैंस काफी खुश हुए थे। अब वे अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

सलमान खान की नई फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

कब रिलीज होगी 'मातृभूमि’ फिल्म? 
फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कथित तौर पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें