फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI से बनी फिल्मों को बड़ा झटका! ऑस्कर के नियमों में हुए बदलाव; बढ़ाई गई फिल्म की ये कैटेगरी

Sat, 02 May 2026 11:52 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Oscars rules updated: अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने एआई से बनाई जाने वाली फिल्मों पर नकेल कसने के लिए नए नियम बनाए हैं। उसने कई दूसरी कैटेगरी में भी बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
ऑस्कर ट्रॉफी - फोटो : एक्स@@PopBase
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर के लिए कई बड़े नियमों में बदलाव का एलान किया है। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर क्लैरिटी आई है। ऑस्कर ने खास कैटेगरी में कई बदलाव किए हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन

एआई वाली फिल्मों को झटका
द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, अपनी नई घोषणा में, अकादमी ने कहा है कि एआई का इस्तेमाल करके बनाई गई फिल्में अवॉर्ड के योग्य नहीं होंगी। सिर्फ इंसानी अदाकारी वाली फिल्में ही क्वालिफाई होंगी। यह कदम फिल्मों में एआई के इस्तेमाल को लेकर बढ़ते सवालों के बाद उठाया गया है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : एक्स
अकादमी फिल्ममेकर्स से मांग सकती है जानकारी
अकादमी ने यह भी कहा कि राइटिंग कैटेगरी के लिए सिर्फ इंसानों की तरफ से लिखे गए स्क्रीनप्ले पर ही विचार किया जाएगा। उसने यह भी कहा कि वह फिल्ममेकर्स से इस बारे में और जानकारी मांग सकती है कि उनके प्रोजेक्ट में एआई का इस्तेमाल कैसे किया गया है।

Bhooth Bangla Collection: 'एक दिन' पर भारी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', जानें 'राजा शिवाजी' से कितना रही पीछे?

एक से ज्यादा फिल्में हो सकती हैं शामिल
इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में अहम बदलाव हुए हैं। पहले, हर देश विचार के लिए सिर्फ एक फिल्म भेज सकता था। अब, फिल्में कान्स, बर्लिन, सनडांस, टोरंटो, वेनिस और बुसान जैसे बड़े ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में टॉप अवॉर्ड जीतकर भी क्वालीफाई कर सकती हैं। इसका मतलब है कि एक ही देश की एक से ज्यादा फिल्मों को रेस में शामिल होने का मौका मिलेगा।
एक और बड़ा बदलाव यह है कि इस कैटेगरी में अवॉर्ड अब देश के बजाय फिल्म के डायरेक्टर को मिलेगा।
विज्ञापन

ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन - फोटो : सोशल मीडिया
एक एक्टर को मिल सकते हैं कई नॉमिनेशन
एक्टिंग कैटेगरी में एक बड़ा बदलाव यह है कि एक्टर अब एक ही कैटेगरी में अलग-अलग परफॉर्मेंस के लिए कई नॉमिनेशन पा सकते हैं। पहले, एक एक्टर की सिर्फ एक परफॉर्मेंस को नॉमिनेट किया जा सकता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें