बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना 'हीरिए' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ था। 'रेस 3' का एक और नया गाना फिर से सलमान के फैंस का दिल जीतने को तैयार है। इतना ही नहीं गाने में जैकलिन फर्नांडीज भी नजर आएंगी। इस गाने का नाम 'सेल्फिश' है। 'सेल्फिश' गाने में जैकलिन फर्नांडीज के लुक को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है।
'सेल्फिश' गाने में जैकलिन फर्नांडीज का हॉट अंदाज दर्शकों और फैंस को हैरान कर देगा। यह बात सलमान खान के ट्विट के जरिए साफ पता चलती है। हाल ही में सलमान खान ने 'सेल्फिश' गाने में जैकलिन फर्नांडीज के लुक को शेयर करते हुए लिखा- 'How chweet iz she lukin :)'। बात करें 'सेल्फिश' गाने से जुड़ी अन्य चीजों की तो इस गाने को आतिफ असलम ने गाया है। यह गाना बॉबी दोओल, सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज पर फिल्माया गया है।
आपको बता दें बीते दिनों रिलीज हुआ रेस 3 का गाना 'हीरिए' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस गानों को यूट्यूब पर दो ही दिन में 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया था। 'हीरिए' गाने में सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज के डांस ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं। अब 'सेल्फिश' गाना दर्शकों को कितना पसंद आया है यह देखने वाली बात होगी। 'सेल्फिश' गाना 25 मई को रिलीज होगा।