बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जानवरों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस बात का खुलासा दुनिया भर में जानवरों के संरक्षण करने के लिए मशहूर संस्था 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) ने किया है। संस्था ने कहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि जानवरों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कठिन दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
पेटा के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम 1960 के मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित भी करवाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र के द्वारा कहा है कि पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम 1960 के तहत दंड के तौर 50 हजार रुपए का जुर्माना बहुती ही कम है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि जुर्माना कम होने की वजह है कि हमारे देश में अखबार वीभत्स पशु उत्पीड़न की खबरों से भरा रहता है। जिसमें कुत्तों को जहर देकर मारने, गायों को एसिड से जलाने, बिल्ली की पीट-पीट कर हत्या कर देने जैसी घटनाएं शामिल हैं। यह पशुओं के प्रति सम्मान के रूप में हमारे देश की प्रतिष्ठा को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचा रहा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पत्र के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि जानवरों पर अत्याचार करने वाले लोगों पर अर्थपूर्ण दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों ‘शॉटगन शादी’ की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।‘शॉटगन शादी’ का निर्देशन एकता कपूर कर रही हैं।