इन दिनों सलमान खान और कैटरीना कैफ 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच दोनों की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सलमान बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं और उनके पीछे कैटरीना कैफ बैठी हैं।
ये भी पढ़ें- ऐड के लिए रणबीर कपूर ने बढ़ाई अंजान लड़की से नजदीकियां, तस्वीर आई सामने
कैटरीना ने ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है लेकिन उन्होंने इसे कैप्शन नहीं दिया।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on May 16, 2017 at 12:13am PDT
'टाइगर जिंदा है' 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इस फिल्म में भी उनके साथ कैटरीना ही थीं। दोनों काफी लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
इनकी जोड़ी को एक बार फिर से देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।