फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्में ना मिलने से दुखी हैं हेमा मालिनी, यूं जताई नाराजगी

Tue, 16 May 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
हेमा मालिनी
विज्ञापन
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वालीं हेमा मालिनी आखिरी बार 'एक थी रानी ऐसी भी' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ विनोद खन्ना थे। हेमा इस बात से काफी नाराज हैं कि उनकी उम्र की हीरोइनों को बॉलीवुड में खास तव्वजो नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के 'स्वच्छता अभियान' पर आधारित है ये फिल्म

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'क्या करें? आजकल हमारी उम्र की हीरोइनों के साथ कोई फिल्म ही नहीं बनाना चाहता। विश्वास कीजिए, हम अभी भी अच्छा किरदार निभा सकते हैं। आराम से हो सकता है। अभी कई कहानियां बतानी बाकी हैं। आज हम हैं, कल नहीं होंगे। बाद में बुलाओगे तो कहां से आएंगे हम लोग।'

हेमा मालिनी ने कहा कि हमारे देश के फिल्ममेकर्स फिल्मों में बस आज की हीरोइनों को ही लेना चाहते हैं। 68 साल की होने पर भी हेमा काफी खूबसूरत दिखती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से नहीं शर्माती कि मेरे चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं। लेकिन मुझे पता है कि अगर दो घंटे लगातार डांस करना पड़ जाए तो मुझे अपना ध्यान रखना है। मैं वर्कआउट करती हूं और सही समय पर सही चीज खाती हूं। मैं पार्टी नहीं करती, ना ही शराब पीती हूं। मैं समय से सो जाती हूं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें