सिर्फ सलमान खान को ही गुस्सा नहीं आता। उनकी छोटी बहन अर्पिता भी नाराजगी जाहिर करने में पीछे नहीं रहतीं। दो दिन पहले उनके जन्मदिन पर अपार्टमेंट में आधी रात तक जब म्यूजिक सिस्टम बजते रहे तो किसी ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने पार्टी बंद करा दी।
शादी के बाद अर्पिता का यह पहला बर्थ डे था और सलमान समेत पूरा खान परिवार मौजूद था। खैर, बर्थ डे पर अर्पिता के गुस्से की वजह कुछ और थी। असल में यह चर्चा थी कि अर्पिता के जन्मदिन की पार्टी में उनके पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी बुलाया गया और वह पहुंचे थे।