फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से अलग रहने लगे उनके माता-पिता

Wed, 03 Apr 2013 12:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चालीस सालों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने बेटे सलमान खान के साथ रह रहे उनकी पिता सलीम और मां सलमा इन दिनों उनसे अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन


सलमान से अलग रहने की उनकी वजह कोई अनबन नहीं बल्कि फ्लैट की मरम्मत इसके पीछे का कारण है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है इसलिए सलीम, सलमा और उनकी बेटी अर्पिता दूसरी बिल्डिंग में छह महीनों के लिए शिफ्ट हो गए हैं। इसी बिल्डिंग में विधु विनोद चोपड़ा भी रहते हैं।  

गौरतलब है कि सलमान अब भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के अपने ग्राऊंड फ्लोर वाले फ्लैट में ही हैं क्योंकि अभी मरम्मत का काम वहां शुरु नहीं हुआ है।

वैसे यह जानना दिलचस्प होगा कि इतना नेम-फेम पाने के बाद भी सलमान अपने साधारण से फ्लैट में ही रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें