फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किक' देखने के लिए चुकाने होंगे अधिक पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप सलमान खान की ‘किक’ देखने की योजना बना रहें तो यह जान लीजिए कि इसके लिए आपको आम दिनों से मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी। महंगे मल्टीप्लेक्सों ने तय किया है कि किक के टिकट 15 से 20 फीसदी महंगे बेचे जाएंगे। टिकट के बढ़े यह दाम मुंबई, दिल्ली सहित देश के बाकी ए टाइप शहरों के मल्टीप्लेक्सों में लागू होंगे।
विज्ञापन


धूम 3 के टिकट भी थे महंगे

मल्टीप्लेक्स से जुड़े सूत्रों के अनुसार ईद पर रिलीज हो रही इस फिल्म के टिकट भी ‘धूम-3’ के दाम पर बेचे जाएंगे। आपको यह मालूम ही होगा कि धूम 3 के टिकट आम फिल्मों की तुलना में महंगे थे। यह भी कहा जा रहा है कि ईद से पहले रिलीज होने वाली फिल्म को अगर बहुत ही बढ़िया ओपनिंग मिली तो ईद और बासी ईद पर टिकटों के दाम और 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं यानी कुल 25 से 30 तक महंगे होंगे टिकट।
विज्ञापन

बढ़ते रहे हैं पहले भी टिकट

उल्लेखनीय है कि यह मल्टीप्लेक्सों का नया ट्रेंड है कि त्योहारों पर सितारों की फिल्मों के टिकट वे बढ़ा देते हैं। इससे पहले एक था टाइगर, जब तक है जान, सन ऑफ सरदार, चेन्नई एक्सप्रेस और धूम-3 के लिए दर्शकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़े थे। टिकट के दाम बढ़ने से फिल्मकारों की जेबें तेजी के साथ भर जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें