फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी प्रेमिका के पति को सलमान ने लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो अभिषेक बच्चन और सलमान खान के बीच कोई व्यक्तिगत समस्या या झगड़ा नहीं है, लेकिन सब जानते हैं कि जूनियर बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या और सलमान का अतीत क्या है। इसलिए बीते रविवार को जब आमिर खान के बेटी ईरा ने साउथ मुंबई में एक चैरीटी फुटबॉल मैच का आयोजन किया तो इंडस्ट्री के तमाम कलाकार पहुंचे थे। सलमान और अभिषेक भी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैच खत्म होने के बाद सलमान ने अभिषेक को गले लगा लिया।
विज्ञापन

Trending Videos

नहीं ली कोई तस्वीर

लेकिन चूंकि मुंबई के फोटोग्राफरों ने सलमान को बैन कर रखा है, इसलिए इस मौके की तस्वीर उन्होंने नहीं ली। उधर, खबर यह भी आ रही है कि आमिर खान ने फोटोग्राफरों ने कहा कि वह सलमान खान से इस मुद्दे पर बात करेंगे कि वह मीडिया से पंगा ना लें।
विज्ञापन

कब सुलझेगी विवेक से जंग?

सलमान खान की अभिषेक बच्चन से तो सुलह हो गई है देखना यह है कि अब उनकी विवेक ओबेरॉय से कब सुलझेगी। मालूम हो कि सलमान के बाद ऐश्‍वर्य रॉय विवेक ओबेरॉय की गर्लफ्रेंड रहीं हैं। इस मसले पर कई बार सलमान और विवेक की जंग कई बार तीखे स्तर तक भी पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें