बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हिट एंड रन केस की सुनवाई टल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई को 13 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। इस केस में सलमान खान को सेशंस कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
लेकिन आठ मई को हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए फैसले पर रोक लगा दी थी। सेशंस कोर्ट ने सलमान को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। सलमान खान को इस मामले में छह मई को मुंबई की सेशंस कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
सलमान पर गैर इरादतन हत्या व मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओंमें आठ आरोप साबित हुए हैं। लेकिन उसी दिन सलमान के वकील ने बॉम्बे हाइकोर्ट में सेशंस कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की। इसके बाद बॉम्बे हाइकोर्ट ने सलमान को अंतरिम जमानत दे दी थी।