फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' के नाम पर एक और नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। सप्ताह के आखिरी दिन गुरुवार को 15.5 करोड़ की कमाई करके फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 184.6 करोड़ की कमाई कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले 'पीके' 183.09 करोड़ के साथ पहले नंबर पर थी।
विज्ञापन


'बजरंगी भाईजान' से पहले किसी भी फिल्म ने इतनी कमाई अपने पहले हफ्ते में नहीं की है। 'बजरंगी भाईजान' एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने रविवार को रिकॉर्ड 38.8 करोड़ की कमाई की थी।

ये है तरण आदर्श का 'बजरंगी भाईजान' की कमाई पर ट्वीट

#BajrangiBhaijaan Fri 27.25 cr, Sat 36.60 cr, Sun 38.75 cr, Mon 27.05 cr, Tue 21.40 cr, Wed 18.02 cr, Thu 15.55 cr. Total: ₹ 184.62 cr. WOW!— taran adarsh (@taran_adarsh) July 24, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है 'बजरंगी भाईजान'

'बजरंगी भाईजान' की कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म अभी कई और रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लेगी। फिल्म नें पहले हफ्ते में शुक्रवार को 27.3 करोड़, शनिवार को 36.6 करोड़, रविवार को 38.8 करोड़, सोमवार को 27.1 करोड़, मंगलवार को 21.4 करोड़, बुधवार को 18.0 करोड़, गुरुवार को 15.5 करोड़ की कमाई की है।

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को आज रिलीज हुई 'मसान' से टक्कर की उम्मीद है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि 'मसान' के अच्छे रिव्यू के बावजूद 'बजरंगी भाईजान' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा अभी जारी रहेगा।

So far, only one Salman starrer has gone past ₹ 200 cr nett [#Kick]. #BajrangiBhaijaan will be 2nd film to attain the feat. India biz. FAB!— taran adarsh (@taran_adarsh) July 24, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें