महानायक अमिताभ बच्चन प्रत्येक रविवार को अपने घर के बाहर प्रशंसकों से होने वाली विशेष भेंट के दौरान जाम लगने के आरोप से खीझ उठे।
उन्होंने इस मुलाकात के लिए किसी समुद्रतट पर जाने की सलाह देने वाले एक अज्ञात व्यक्ति को जवाब देते हुए कहा कि उनके प्रशंसक उनका परिवार हैं और वे उनसे आगे भी अपने घर पर ही मिलेंगे।
अमिताभ ने यह जवाब इस मुलाकात के चलते लगने वाले जाम की शिकायत करने वाले एक वाहन चालक को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर दिया। उल्लेखनीय है कि महानायक प्रत्येक रविवार को घर के अहाते में अपने प्रशंसकों से एक मिलते हैं।
इस दौरान प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ता है।