फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' का जलवा, 200 करोड़ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए शनिवार को 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। 'बजरंगी भाईजान' सलमान की 'किक' के बाद दूसरी फिल्म है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का बिजनेस किया है।
विज्ञापन


इस साल ईद पर रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' ने शुरु के आठ दिनों में 197.77 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सप्ताह में 184.62 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे सप्ताह की भी शानदार शुरुआत की। दूसरे शुक्रवार फिल्म की कमाई 13.15 करोड़ रुपये रही और कुल कमाई 197.77 करोड़ रुपये हो गई।

फिल्म ने नौंवे दिन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोडॉ का आंकडा छू लिया। ये है फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

And #BajrangiBhaijaan crosses ₹ 200 cr nett [India biz]... Second Salman starrer to cross ₹ 200 cr... All set to cross #Kick lifetime biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 25, 2015
विज्ञापन

विज्ञापन

25 जुलाई सलमान के लिए हुई बेहद खास

फिल्म ने पहले सप्ताह की कमाई के मामले में आमिर खान की 'पीके' (183.09 करोड़) और शाहरुख की 'हैप्पी न्यू ईयर'(157.57 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और शनिवार को 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लिया है।

खास बात ये है कि 25 जुलाई को सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ और इससे पहले ये कारनामा करने वाली 'किक' भी ठीक एक साल पहले 25 जुलाई को ही रिलीज हुई थी।

25 जुलाई के संयोग पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

Exactly a year ago... On this day [25 July]... #Kick opened to HISTORIC response... Today, 25 July, #BajrangiBhaijaan enters ₹ 200 cr Club.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 25, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें