सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज को लेकर पाकिस्तान में काफी हो-हल्ला हुआ था। बड़ी मुश्किल से पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज की इजाजत दी थी। लेकिन फिल्म एक बार पाकिस्तान में रिलीज हुई तो दूसरे दूसरे देशों की तरह पाकिस्तान में भी कमाल कर दिया।
खास बात ये है पाकिस्तान की दो फिल्में जो ईद पर 'बजरंगी भाईजान' के साथ रिलीज हुई वो अपने ही देश में सलमान की फिल्म के आगे नहीं ठहर सकी। 'बिन रोए' और 'रॉंग नंबर' दोनो ही पाकिस्तानी फिल्में कमाई में भारत की फिल्म से पीछे हैं।
माना जा रहा था कि शाहरुख के साथ 'रईस' में आ रही पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की फिल्म 'बिन रोए' भारत में भी 'बजरंगी भाईजान' टक्कर देगी। लेकिन फिल्म अपने देश में ही सलमान की दबंगता के आगे नहीं ठहर सकी।