सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' पाकिस्तान में रिलीज होगी या नहीं इसको लेकर लंबे समय तक बातें चलती रहीं थी। लेकिन आखिर में 'बजरंगी भाईजान' को पाक में रिलीज की इजाजत मिल गई। लेकिन रितेश देशमुख की 'बजरंगी भाईजान' की किस्मत 'बजरंगी भाईजान' जैसी नहीं है।
बॉलीवुड फिल्म 'बंगिस्तान' पर पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने बैन लगा दिया है। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि फिल्म मुस्लिम और पाक विरोधी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर देखकर ही इस पर बैन लगा दिया गया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा कि सिर्फ ट्रेलर को देखकर पाकिस्तान में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पाकिस्तान और मुस्लिमों के खिलाफ है, जो कि सही नहीं है, इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जो पाकिस्तान या मुस्लिम विरोधी हो।