सलमान खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं। अपनी लव स्टोरी को लेकर सल्लू मियां एक बार फिर चर्चा में है।
पिछले काफी समय से चर्चा है कि सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बेहद सीरियस हैं।
उनकी नई गर्लफ्रेंड रोमानिया की उलिया वंतुर के बारे में चर्चा है कि वे सलमान के पिता सलीम के साथ उनके घर पर रह रही है।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही उलिया को सलमान खान के पेरेंट्स के साथ गाड़ी में जाते देखा गया और ऐसी अफवाहें भी है कि वे अमेरिका की होने के कारण यहां की दुनिया से वाकिफ नहीं है इसीलिए सलमान खान के घर पर रह रही है।
ये तो सभी जानते हैं सलमान खान अपने दोस्तों की अपने से बढ़कर मदद करते हैं, ऐसे में जब बात हो सल्लू के रोमांस की तो सलमान इसके लिए कुछ भी करने को तैयार होंगे।