फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पिघले सलमान, अरिजीत के हाथ से निकला 'सुल्तान' का गाना

Mon, 30 May 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान और अरिजीत का मामला इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। अरिजीत ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर सलमान भाईजान से माफी मांगी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। खबर है कि सलमान की आने वाली जिस फिल्म के लिए अरिजीत ने गाना गाया था, उसे हटा कर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतह अली खान की आवाज में रिकॉर्ड कराया गया है।
विज्ञापन


राहत ने अरिजीत का गाया 'जग घुमया' गाना पिछले हफ्ते फिर से रिकॉर्ड किया। अरिजीत ने महीनों पहले यह गाना गाया था मगर सलमान के कहने पर निर्माताओं ने उसे फिल्म में नहीं रखा। सलमान एक पुरस्कार समारोह में अरिजीत द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज थे। सूत्र बताते हैं कि सलमान के कहने पर निर्माता-निर्देशकों ने अरिजीत की आवाज की जगह राहत की आवाज ली है।

हालांकि कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। परंतु जिस तरह से अरिजीत की माफी के बाद सलमान और उनके नजदीकियों ने चुप्पी साध रखी है, उससे साफ है कि जग घुमया अरिजीत के हाथों से निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें