फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग टूर के बाद मुंबई लौटे सलमान खान, एयरपोर्ट पर दिखा भाईजान का स्वैग; वायरल हुआ वीडियो

Sun, 16 Nov 2025 03:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Video: सलमान खान कतर में अपने 'दबंग टूर' की सफलता के बाद आज मुंबई लौट आए हैं। सलमान का एक वीडियो एयरपोर्ट से सामने आया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान आज ही कतर से मुंबई लौटे हैं। भाईजान वहां पर 'दबंग' टूर के लिए गए थे। इस टूर में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, स्टेबिन बेन और मनीष पॉल भी थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
सलमान खान को आज मुंबई एयरपोर्ट पर काले कपड़ों में देखा गया, जहां वे भारी सुरक्षा के बीच अपनी कार में बैठते नजर आए। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड के बादशाह भाई जान का स्वैग', एक और फैन ने लिखा, 'भाई बिग बॉस में क्यूं नहीं आए इस फ्राइडे बिल्कुल भी अच्छा नी लगा', एक और फैन ने लिखा, 'लव यू भाईजान।'

 

'दबंग टूर' के बारे में
कतर के दोहा में सलमान के परफॉर्मेंस की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। एक वीडियो में वे बैकग्राउंड डांसर्स के साथ 'हैंगओवर', 'मैं हूं हीरो तेरा' और 'जग घूमेया' जैसे गानों पर नाचते दिखे। दूसरे वीडियो में वे तमन्ना भाटिया के साथ 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'दिल दियां गल्लां' पर थिरके। हालांकि, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि सलमान थके हुए लग रहे थे तो वही कुछ ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन

सलमान खान का वर्कफ्रेंट
सलमान अब निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे, जिसमें वे एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए टकराव पर आधारित है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा, सलमान रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को होस्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगा 'शोले' का 4K संस्करण, बड़े पर्दे पर कितनी बार री-रिलीज हुई जय-वीरू की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें