एआई से चिंतित हैं महेश
महेश ने एल्गोरिदम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि ये तकनीकें लोगों को सुरक्षित और साधारण चीजें करने के लिए मजबूर करती हैं। पहले कुछ लोग अपने विचारों के लिए जोखिम लेते थे, लेकिन अब सब डरते हैं। महेश ने कहा कि पहले भी कम फिल्में सच बोल पाती थीं। उस समय जो लोग हिम्मत करते थे। उन्हें सलाह दी जाती थी कि अगर कुछ कहना है तो कविता या किताब लिखें।
यह भी पढ़ें: 'दिल भरा हुआ...', शिरडी पहुंचीं ईशा कोप्पिकर; लिया साई बाबा का आशीर्वाद
महेश भट्ट का करियर
महेश भट्ट ने 26 साल की उम्र में निर्देशन की शुरुआत की थी। वह एक सफल निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उन्होंने 'मंजिलें और भी हैं' से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें 'अर्थ' जैसी फिल्मों से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'सारांश', 'नाम', 'आशिकी' और 'सड़क' जैसी कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया। उन्होंने निर्माता और लेखक के रूप में 'जिस्म' और 'मर्डर' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं।
यह भी पढ़ें: 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगा 'शोले' का 4K संस्करण, बड़े पर्दे पर कितनी बार री-रिलीज हुई जय-वीरू की फिल्म..