सलमान खान की पिछले महीने आई फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इससे फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में सलमान खान ने अपना कमिटमेंट पूरा करते हुए इन डिस्ट्रीब्यूटर्स को हुए नुकसान की भरपाई कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने करीब 32 करोड़ 50 लाख रुपये वापस लौटाए हैं। खबरों के मुताबिक सलमान खान ने ये कदम अपने पिता के कहने पर उठाया है।
पढ़ें- 70 देशों में रिलीज के लिए तैयार अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा
आपको बता दें कि सलमान खान ने कहा था अगर उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाती है तो वो डिस्ट्रीब्यूटर्स को 50 फीसदी तक की राशि की भरपाई खुद करेंगे।