सलमान खान जो दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं वह कश्मीर की सुंदरता से काफी प्रभावित हैं।लेकिन साथ ही कश्मीर की इन वादियों ने उन्हें खूबसूरत कैटरीना की भी याद दिला दी।
वैसे अभी हाल ही में सलमान ने कश्मीर को दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बताते हुए कहा था जो लोग कश्मीर छोड़ स्विटजरलैंड जाते हैं वो गलत करते हैं क्योंकि खूबसूरती तो यहां अपने देश में कश्मीर में छिपी है।
लेकिन किसी को ये नहीं मालूम था कि सलमान अपनी एक्सगर्लफ्रेंड कैटरीना को भी मन ही मन याद कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान को अपनी इस पूर्व प्रेमिका की इतनी याद आ गई।