अनुपम खेर की अगली हिंदी फिल्म 'रांची डायरीज' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। खुद सुपरस्टार सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीजर रिलीज किया।
'रांची डायरीज' एक एकट्रेस और उसके गॉडफादर की कहानी है जो इंडस्ट्री में नाम और शोहरत के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा जिम्मी शेरगिल भी हैं जिन्होंने इसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। सौंदर्या शर्मा, हिमांश कोहली और ताहा शाह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को सत्विक मोहंती ने डायरेक्ट किया है।
Congratulations @AnupamPkher . Great teaser, all the best for #RanchiDiarieshttps://t.co/9vTk9BCh9x
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 16, 2017
अनुपम की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने निभाई है।