फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों घट रहा है सलमान का वजन?

Sat, 31 Aug 2013 01:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर ऐसी क्या बात है जिससे सलमान खान का वजन एकाएक कम होना शुरू हो गया है। पिछले 5 माह में सल्लू का 8 किलोग्राम वजन कम हो गया है।
विज्ञापन


सलमान खान एक बार फिर अपने स्लिम लुक से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बीच में सलमान का वेट काफी बढ़ गया था जिसे उन्होंने कंट्रोल करना शुरू कर दिया है।

टीवी पर आ रहे 'बिग बॉस 7' के प्रोमोज में सलमान को पसंद किया जा रहा है। बीच में सल्लू का वेट बहुत बढ़ गया था जिससे उनकी स्मार्टनैस कम हो रही थी। उनके अजीज मित्र आमिर खान ने उनको डॉक्टर से मिलने और डाइट कंट्रोल करने की सलाह दी।
विज्ञापन


जिसे सलमान ने फौरन मान लिया। एडवाइज का फायदा हुआ कि सलमान ने फिर से खुद को फिट रखने में पूरा जोर लगा दिया। बताया जा रहा है कि 5 महीने में सलमान ने 8 किलो वेट कम कर लिया है।
विज्ञापन


यही नहीं अब वह रेग्यूलर साइकलिंग, जॉगिंग व एक्सरसाइज पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। डाइट में अधिक से अधिक फल और सलाद को उन्होंने शामिल कर लिया है। अपने डाइटीशियन और फिजिशियन की हर सलाह का वो संजीदगी से पालन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें