बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान अब इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार हैं। वो अपने 'दबंग टूर' के लिए इंग्लैंड में लाइव परफॉर्मेंस देंगे। उनके साथ बॉलीवुड की कई अन्य बड़ी सेलिब्रिटीज भी लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
सलमान खान ने खुद ये जानकारी दी। सलमान खान अपने ग्रुप के साथ 'दबंग टूर' के लिए दुनिया नापने निकले हैं। वो ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, हांगकांग के साथ ही कई देशों में भी अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं। इसी कड़ी में वो इंग्लैंड में परफॉर्म करेंगे।
Back in UK after 10 years look forward to seeing you all. #SKinUK @lycamobile @lycaradio1458 @BcardArena @Theo2 @farhathhussain @SohailKhan pic.twitter.com/l8GAusI4k2
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 21, 2017
सलमान खान के इस टूर में सोनाक्षी सिन्हा, जैक्लीन फर्नांडिस, प्रभुदेवा, सूरज पंचोली और बादशाह के साथ अन्य सितारे भी मौजूद रहेंगे।