मीका सिंह अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुके है जहां अब उन्हे मुंह मांगी फीस मिलती है। स्टार प्लस पर आने वाले शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में अद्वय और चांदनी के संगीत समारोह का तैयारियां चल रही हैं।
संगीत के मौके पर शो के मेकर्स ने मीका सिंह को प्रफॉर्म करने के लिए बुलाया। ऐसे में मीका की फीस जानकर आप एक बार को चौंक जरूर जाएंगे। दरअसल, इस संगीत समारोह की शूटिंग महज 6 घंटो में पूरी हो जाएगी।
पढ़ें- दीपिका की शर्ट को देख लोगों ने किया कमेंट, बॉयफ्रेंड्स को लेकर कन्फ्यूज हैं 'मस्तानी'
जिसके लिए मीका ने 25 लाख रूपए मांगे हैं। जीं हां महज 6 घंटो के लिए मीका की इतनी मोटी फीस। मीका की इतनी मोटी फीस से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
खैर, अब देखना ये दिलचस्प होगा की मीका इस संगीत समारोह में कितना धमाल मचा पाते हैं।