13 साल से चल रहे सलमान खान के हिट एंड रन मामले में 10 दिसंबर, 2015 यानि बृहस्पतिवार का दिन खुशियां लेकर आया है। उन्हें मामले में बांबे हाईकोर्ट ने पूरी तरह निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है, जिसमें उन्हें सेशन कोर्ट ने दोषी मानकर पांच साल की सजा सुनाई थी।
ऐसे में सलमान का खुश होना लाजमी है। हालांकि कोर्ट में फैसला सुनने के बाद एक पल को सलमान की आंखें लाल हो गई थीं, और वह अपना मुंह छिपाते हुए देखे गए थे। लेकिन अगर ये आंसू आए भी तो खुशी के थे।
अब जब सलमान खान पत्रकारों, चाहनेवालों की भीड़ से किसी तरह घर पहुंच पाए हैं, तो उन्होंने माइक्रा ब्लॉगिंग बेवसाइट ट्विटर के जरिए, फैसले पर पहली प्रतिक्रिया जाहिर की है। यही नहीं, अपनी पहली प्रतिक्रिया से उन्होंने जता दिया है कि यह केस उनके सिर पर कितना बड़ा बोझ था। अगली स्लाइड में जानिए, सलमान ने घर पहुंच कर कहा क्या।
सलमान ने घर पहुंच कर कहा क्या
फैसले बाद हाईकोर्ट के सामने काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस वजह से सलमान को घंटेभर से अधिक समय तक कोर्ट में ही बिताना पड़ा। बाद में किसी तरह सलमान को वहां से निकाला गया। सलमान कोर्ट से सीधे अपने मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे और उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं सम्मान के साथ न्यायपालिका के फैसले को स्वीकार करता हूं। मैं अपने परिवार का धन्यवाद करता हूं, अपने दोस्तों का धन्यवाद करता हूं और उन सभी चाहने वालों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थनाएं कीं।'
I accept the decision of the judiciary with humility. I thank my family, friends & fans for their support & prayers .— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 10, 2015
इससे पहले निर्देशक सुभाष घई ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि सलमान बीते 13 सालों से इस केस में उलझे हुए थे। इस फैसले से वह अपनी नई जिंदगी शुरू कर सकेंगे।
God is always kind to good human beings, @BeingSalmanKhan with gods blessings is freed today from a hanging sword for thirteen years.cheers