सलमान के मिजाज का कुछ पता नहीं वो कब क्या कर दें कब क्या कह दें कोई नहीं जानता। लोग सोच रहे थे कि सल्लू, कैट से खफा हैं पर वह तो स्पेन बिकनी पिक्स पर कैट का बचाव कर रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना और रणबीर की स्पेन प्राइवेट पिक्स के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने वो जवाब दिया जिसने सबको चौंका दिया।
सलमान ने दबंग स्टाइल में रिपोर्टर से कहा कि आपकी मां, बहन या बॉयफ्रेंड ,गर्लफ्रेंड की ऐसी तस्वीर आएगी तो आपको भी अच्छा नहीं लगेगा। अगर आपको अच्छा नहीं लगेगा तो सोचें किसी और को भी अच्छा नहीं लगेगा।
आगे सलमान ने कहा कि फिल्मी जीवन अलग बात है लेकिन किसी की व्यक्तिगत जिंदगी को इस तरह सार्वजनिक करना सही नहीं है और ये मीडिया के अधिकार क्षेत्र में भी नहीं आता।
सलमान ने जिस ढंग से कैट और रणबीर का बचाव किया उससे इन तीनों के बीच की कैमिस्ट्री तो अलग ही रंग लेती नजर आई है।