फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: भाईजान ने पैपराजी संग दिए पोज तो खुशी से झूम उठे फैंस, बोले- 'असली हीरो अब आया है'

Sun, 02 Apr 2023 12:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च के दूसरे दिन भी बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा हुआ नजर आया। एक से बढ़कर एक अंदाज में सभी का लुक काफी खूबसूरत था। वहीं इस दौरान भाईजान यानी सलमान खान भी नजर आए, जो पैपराजी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते दिखे वहीं इस दौरान भाईजान यानी सलमान खान भी नजर आए, जो पैपराजी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते दिखे। इसके अलावा एक बार फिर शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान, बेटा आर्यन खान और बेटी सुहाना खान भी इस इवेंट में स्पॉट हुए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। ये देखने के बार हर कोई भाईजान पर प्यार लुटा रहा है।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने NMACC के उद्घाटन कार्यक्रम के दूसरे दिन शानदार एंट्री ली। इस दौरान भाईजान ब्लैक शर्ट, ऑलिव ग्रीन ब्लेजर और मैचिंग पैंट में नजर आए। अभिनेता इस लुक में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे। सलमान खान ने एंट्री लेने के बाद पैपराजी के साथ पोज भी दिए। जिसे देख टाइगर के फैन उनके इस सपोर्टिंग को लेकर काफी खुश हुए।
 

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के पैपराजी के साथ पोज देने पर हर कोई तारीफ कर रहा है। इस दौरान सलमान खान दोनों जेब में हाथ डाले पैप्स के पास गए और उनके साथ पोज देने लगे। अब यह देखकर हर कोई खुश हो गया। अभिनेत्री राखी सावंत ने वीडियो देख कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी जान मेरा भाई'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड का बाप'। एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,  'जो भाईजान से जले जरा साइड से चले'।

यह भी पढ़ें: 'कभी वह मेरा असिस्टेंट बनना चाहता था और आज....' आमिर खान की सफलता पर शेखर कपूर की दो टूक
 

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान शाहरुखन की पत्नी गौरी खान भी अपने बच्चों के साथ इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। इवेंट के पहले दिन एंट्री गेट पर सलमान खान ने शाहरुख की फैमिली के साथ भी पोज दिए। जिसकी पिक्चर्स और वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहे हैं। पैपराजी अकाउंट वीरल भयानी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 

 

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
भाईजान के वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्हें अभी हालही में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो करता देखा गया था। अब वह 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'किसा का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे। इसमें इनके साथ शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:  कुंडली भाग्या के करण लूथरा ने खरीदी इतनी महंगी कार, रील लाइफ पत्नी प्रीता ने किया रिएक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें