सलमान का स्वैग
इस दौरान सलमान ने हॉलीवुड स्टार्स इदरीस एल्बा, एडगर रामिरेज, ओल्गा कुरिलेंको और दूसरे मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाई। हर फोटो में उनके चेहरे पर बड़ी प्यारी मुस्कान नजर आई। सलमान की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और साथ ही इन तस्वीरों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं।
सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान इन दिनों अपनी अगली आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म से सलमान का लुक सामने आ चुका है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद भी आया। अब फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।