अक्षय और ऋतिक ने की रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन ही 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की। दोनों ही एक्टर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। जानिए, ऋतिक और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर क्या कहा?
अक्षय कुमार ने कहानी को बताया दिलचस्प
अक्षय कुमार ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए फिल्म ‘धुरंधर’ को खूब सराहा है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैंने ‘धुरंधर’ देखी और हैरान रह गया। क्या दिलचस्प कहानी है। डायरेक्टर आदित्य ध्यर आपने इसे बहुत अच्छे से बनाया है। हमें अपनी कहानियों को असरदार तरीके से बताने की जरूरत है। मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक भी इस फिल्म को वह सारा प्यार दे रहे हैं, जिसकी वह हकदार है।’
ये खबर भी पढ़ें: 'मैं इसका इंतजार कर...' 'धुरंधर' में गौरव गेरा के अभिनय की हो रही प्रशंसा; एक्टर ने दी प्रतिक्रिया
ऋतिक रोशन ने भी फिल्म को अमेजिंग कहा
ऋतिक रोशन ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन एक पोस्ट ‘धुरंधर’ फिल्म के नाम लिखी। वह अपनी पोस्ट में इस फिल्म को अमेजिंग कहते हैं। इस फिल्म की स्टोरीटेलिंग के ऋतिक कायल हो गए हैं। उनका कहना है कि सिनेमा के एक स्टूडेंट होने के नाते उन्होंने इस फिल्म से काफी कुछ सीखा है।
बाॅक्स ऑफिस पर गदर काट रही है ‘धुरंधर’
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स नजर आए। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों में ही लगभग 180 करोड़ की कमाई कर ली है।