व्हाइट शर्ट में सलमान खान बेहद हॉट नजर सराहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भाईजान लिखते हैं, 'फॉर ए रेनी डे'। देखते ही देखते सलमान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस, सलमान खान के पोस्ट पर कमेंट कर उनसे शादी करने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन जिस कमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह था संगीता बिजलानी का कमेंट।
सलमान खान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेता इस वक्त बिग बॉस का 16वां सीजन होस्ट करने में व्यस्त हैं।जल्द की सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की भी तैयारी कर रहे हैं, जो कि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। खबरों की माने तो यह फिल्म साल 2023 में 23 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।